दुनिया में बीते 24 घंटे में 21.04 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई है। 9.55 लाख लोग ठीक हुए हैं और 4,608 लोगों की मौत हुई है। इस बीच चीन के अनयांग शहर में 2 ओमिक्रॉन संक्रमित मिलने के बाद लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस शहर की आबादी 55 लाख है।
इससे पहले यहां के 1 करोड़ 30 लाख आबादी वाले शीआन शहर और 11 लाख की आबादी वाले युझोउ शहर में लॉकडाउन लगाया जा चुका है। चीन में अब कुल 1.96 करोड़ आबादी लॉकडॉउन में है। बड़े पैमाने पर कोविड जांच के लिए यह लॉकडॉउन लगाया गया है।
चीनी मीडिया की सोमवार देर रात रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के लोगों को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। गैर-जरूरी वाहनों को बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं, सभी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है।
More Stories
शशि थरूर की बीजेपी नेता के साथ सेल्फी वायरल, कांग्रेस की बढ़ी चिंता, अटकलें तेज़!
गोविंदा और सुनीता लेंगे तलाक? मराठी अभिनेत्री के साथ अफेयर की चर्चा
CAG रिपोर्ट का खुलासा: दिल्ली की शराब नीति से ₹2000 करोड़ का घाटा, AAP और BJP आमने-सामने