CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Thursday, May 8   3:45:03

G-20 डिनर कार्ड पर President Of Bharat लिखने पर विवाद

G-20 समिट के दौरान दिल्ली के प्रगति मैदान में एक डिनर होस्ट किया जा रहा है। इसके लिए राष्ट्रपति भवन से एक इन्विटेशन भेजा गया है। जिस पर President Of India की जगह President Of Bharat लिखने पर विवाद छिड़ गया है।

विपक्षी दलों का कहना है कि केंद्र सरकार देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत करना चाहती है। कांग्रेस ने इसे संघीय ढांचे पर हमला बताया।

भारत के संविधान के आर्टिकल 1 (1) में लिखा है- ‘India, that is Bharat, shall be a Union of States’ यानी ‘इंडिया, जो भारत है राज्यों का एक संघ होगा’। इसका मतलब हमारे देश का नाम भारत और इंडिया दोनों है। इन दोनों का इस्तेमाल संवैधानिक है। हालांकि अगर कोई हिंदुस्तान, आर्यावर्त या जंबूद्वीप लिखने लगे, तो इसे संविधान के खिलाफ माना जाएगा।