श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई एक और जमीन विवादों में फंस गई है। ताजा मामला राम मंदिर परिसर से सटे प्राचीन फकीरे राम मंदिर का है। इस मंदिर और इसकी जमीन को राम मंदिर ट्रस्ट ने 27 मार्च 2021 को खरीदा था। इस संपत्ति को खरीदने के बाद से ही विवाद शुरू हो गया था। ये विवाद अब फैजाबाद सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट ने संपत्ति को बेचने वाले रघुवर शरण और राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
More Stories
महाकुंभ में अनोखी पेशकश: 1100 रुपये में ‘डिजिटल फोटो स्नान’, वीडियो हुआ वायरल
अमेरिका से मिले 21 मिलियन डॉलर पर विवाद, ट्रंप ने फिर लगाए भारत पर झूठे आरोप
होली छपरीयों का फेवरेट त्योहार: फराह खान का विवादित बयान, माफी की उठी मांग