
(नलिनी रावल)
अब गुजरात में भी ड्रग्स के मामले सामने आने लगे है। एक वक्त था, जब देश में ड्रग्स के मामले में पंजाब को ” उड़ता पंजाब” कहा जाता था। बाद में मुंबई जैसे कई राज्यों में भी हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस के मामले सामने आने लगे थे। लेकिन, अब गुजरात भी ” उड़ता गुजरात” की उपाधि से नवाजा जाने लगा है।
गुजरात में अंदाजन करीब 20 लाख लोग ड्रग्स का सेवन करते होने का आंकड़ा सामने आया है, जिसमें 11.75 लाख से अधिक लोग गांजा, अफीम का सेवन करते हैं। गांजा अफीम का सेवन करने वालों में 10.27 लाख पुरुष और 1.48 से अधिक महिलाएं शामिल है।
केंद्र के सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार गुजरात में तकरीबन 2.36 लाख पुरुष और 1.49 लाख महिलाएं गांजे का सेवन करते हैं। लेकिन, इस वर्ष अफीम का सेवन करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
अफीम के बाद सैडेटिव्स का भी पुरुषों में सेवन बढ़ा है। कोकेन लेने वाले महिला पुरुष का आंकड़ा 1000 के आसपास है। जानकारों के मतानुसार यह सर्वे तो केवल 2018 का है, जिसे 2019 में जारी किया गया था। लेकिन, 2022 तक यह आंकड़ा बहुत ही ज्यादा बढ़ गया होने की संभावना है।
गुजरात में खास करके कॉलेज, कॉफी शॉप ,पर खास वॉच रखने की सूचना दी गई है, जहां पर युवाओं में सबसे अधिक नशीले पदार्थों का लेनदेन किया जाता है।
देश की युवा पीढ़ी जिस दिशा में जा रही है, यह चिंता का विषय है।

More Stories
Mostbet Güncel Giriş”
Pinup Kazino Rəsmi Saytı
تنزيل 1xbet => جميع إصدارات 1xbet V 1116560 تطبيقات المراهنات + مكافأة مجانية”