CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 22   5:27:55

मध्य प्रदेश में छात्रों को पैसा देगी कांग्रेस पार्टी

12-10-2023

कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के मंडला जिले के रामनगर में जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा की मध्यप्रदेश में भाजपा की 225 महीने से सरकार है, यहाँ ढाई सौ घोटाले हुए हैं। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की प्रदेश में आदिवासियों पर जो अत्याचार हो रहे हैं, उसका कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा की सरकार के लोग लूट में व्यस्त हैं।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंडला जिले के रामनगर में जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। उनके साथ एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ भी मौजूद रहे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मौके पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि एमपी में सरकार बनी तो बच्चों की शिक्षा पहली से 12वीं तक फ्री दी जाएगी। इसका नाम पढ़ो और पढ़ाओ योजना हाेगा। कक्षा एक से आठ तक बच्चों को पांच सौ, नौवीं से दसवीं तक एक हजार रुपए दिए जाएंगे। 11वीं से 12वीं तक हर महीने पंद्रह सौ रुपए मिलेंगे।