राजस्थान में कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रियंका गांधी की सभा में दो बड़े ऐलान किए।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज राजस्थान के झुंझुनूं दौरे पर हैं। प्रियंका गांधी के सामने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा चुनावी वादा करते हुए कहा कि दोबारा सरकार आई तो राजस्थान में हर परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही 500 रुपए में सिलेंडर 1 करोड़ 5 लाख फैमिली को दिया जाएगा। अभी 500 रुपए में सिलेंडर सिर्फ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिल रहा है।
केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि इस सरकार के पास कोई विजन नहीं है। रोजगार पैदा नहीं कर रहे, पब्लिक सेक्टर कंपनी से रोजगार बनते थे, उन्हें इस सरकार ने अपने बड़े उद्योगपति दोस्तों को बेच दिया। यदि सभी उद्योगपतियों को देते तो दिक्कत नहीं होती, इससे रोजगार बढ़ते, लेकिन इस सरकार ने चुनिंदा लोगों को दिए। खेती-किसानी भी अपने मित्रों को सौंपने वाले थे।
प्रियंका गांधी की सभा में बीजेपी से कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा ने मंच पर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ली। इसके अलावा किशनगढ़ से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके विकास चौधरी ने भी कांग्रेस जॉइन की। इसके साथ ही धौलपुर से विधायक शोभारानी कुशवाह ने भी कांग्रेस जॉइन कर ली। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने के बाद भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।
More Stories
अरविंद केजरीवाल छोड़ेंगे सीएम हाउस, आतिशी को सौंपा कमान
लेबनान में पेजर धमाके: 18 की मौत, 3000 से ज्यादा घायल; इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद पर हमले का आरोप
प्रेरणा 2024: दिव्यांगजनों की उपलब्धियों को सलाम, एशिया का सबसे बड़ा महोत्सव तैयार