देश के उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6º सेल्सियस से कम रहेगा, जबकि दिल्ली, दक्षिण राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में 10º-12º डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने 5 से 11 जनवरी के बीच रात और दिन के तापमान में गिरावट होने की भी संभावना जताई है। जिसके कारण उत्तर भारत के कुछ राज्यों में शीत लहर चल सकती है।
विभाग के मुताबिक अरब सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर में बढ़ने की संभावना जताई है। जिसके चलते अगले 2 दिन लक्षद्वीप में भारी बारिश हो सकती है।

More Stories
संभल की जामा मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला
पाकिस्तान में हुआ आत्मघाती धमाका ,जमीयत उल इस्लाम के प्रमुख मौलाना हमीदुल हक्कानी समेत 5 की मौत
कब मिलेगा पुरुषों को न्याय ? आत्महत्या से पहले मानव शर्मा के दर्दनाक संदेश ,अतुल सुभाष जैसा एक और मामला उजागर