CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 22   5:04:21
CISF jawan shot himself

सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आत्महत्या की चौंकाने वाली घटना, CISF जवान ने खुद को मारी गोली

सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आत्महत्या की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। CISF सेल के जवान किशन सिंह ने एयरपोर्ट के बाथरूम में जाकर अपनी बंदूक से पेट में गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जवान को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अचानक बाथरूम में जाकर की आत्महत्या

मृतक जवान किशन सिंह मूल रूप से राजस्थान का निवासी था और एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। किशन सिंह 2022 में सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात हुआ था। आज दोपहर जब उसने अपने साथी कर्मचारियों से बातचीत की, तब वह सामान्य लग रहा था। लेकिन अचानक उसने बाथरूम में जाकर अपनी बंदूक से खुद को गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनते ही CISF के जवान बाथरूम की ओर दौड़े। जब बाथरूम का दरवाजा नहीं खुला तो CISF के जवान छत के जरिए अंदर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो किशन सिंह जीवित था, लेकिन गंभीर रूप से घायल था। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्यूटी कर रहे CISF जवान किशन सिंह ने बाथरूम में जाकर अपनी बंदूक से पेट में गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही अन्य जवान उसे खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।