CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Thursday, February 13   8:22:18

चीन ने तैयार किया ‘नकली चांद’

चीन साइंस और टेक्नोलॉजी के सेक्टर में लगातार बड़े कारनामे कर रहा है। ‘नकली सूरज’ के बाद अब चीन ने ‘नकली चांद’ भी बना लिया है। चीन का कहना है कि इस नकली चांद से बिजली खर्च में काफी कमी आएगी। यह चांद जीरो ग्रैविटी वाला है। इसे बनाने के पीछे कई उद्देश्य हैं। इसका पहला मकसद भविष्य में चुंबकीय शक्ति से चलने वाले यान तैयार करना और ट्रांसपोर्टेशन के नए साधन खोजना है। इसके अलावा चीन चांद पर बस्ती भी बसाना चाहता है।