CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Saturday, March 1   5:21:56

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद मंगलवार को इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था। इसमें वे कोविड पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। संत रविदास जयंती समारोह में भी वे वर्चुअली भाग लेंगे। 

Shivraj singh on Twitter

राहत की बात यह है कि उन्हें सामान्य लक्षण है। उन्होंने आगे की सारी बैठकों और कार्यक्रमों में वर्चुअली भाग लेने की बात कही है। शिवराज सिंह चौहान इससे पहले पिछले साल भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे। तब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने जानकारी दी कि बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रम में मैं वर्चुअली शामिल रहूंगा।