CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   7:10:34

फिर बदला चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान, एक दिन पहले IPL की दुनिया से बड़ा ऐलान

IPL की मैच शुरू होने में अब बस एक दिन का समय ही बाकी है। फैंस की धड़कनें बढ़ती जा रही है। पहली मैच CSK और RCB के बीच में होने वाली है। ऐसे समय में, अचानक से IPL की दुनिया में बड़ी फेर बदल हुई है।

हालही में एक खबर मिली है कि CSK की कप्तानी अब धोनी नहीं, बल्कि ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे। जी हाँ, मैच से केवल एक दिन पहले CSK टीम द्वारा यह बड़ा ऐलान किया गया है। इस बात की खबर IPL ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट के ज़रिये दी थी।

ऋतुराज ने 2020 में IPL में अपना डेब्यू किया था। और अभी तक लगभग उन्होनें 52 मैच खेले हैं। 27 साल के ऋतुराज गायकवाड़ CSK के चौथे कप्तान होंगे। महेंद्रसिंह धोनी के अलावा रविंद्र जडेजा और सुरेश रैना भी कप्तान रह चुके हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम 5 बार IPL जीत चुकी है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि बस कुछ ही घंटों पहले खबर मिली हो कि कप्तान बदला जा रहा है। आपको बता दें कि 2022 में भी मैच के एक दिन पहले कप्तान बदलने की खबर दी गई थी। उस वक़्त रविंद्र जडेजा को कप्तान नियुक्त किया गया था।

कुछ दिनों पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट के ज़रिये धोनी ने हिंट दे दी थी कि IPL 2024 में एक नई भूमिका में नज़र आएंगे। हालाँकि, उस वक़्त कोई भी जानकारी नहीं दी थी।

फैंस के लिए IPL का पहला हफ्ता बड़ा ही रोमांचक जाने वाला है। पहली सात मैच जिनके बीच में होने वाली है वह है:

➤ चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
➤ पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स
➤ कोलकाता नाईट राइडर्स vs सनराइज़र्स हैदराबाद
➤ राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपरजायंट्स
➤ गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस
➤ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पंजाब किंग्स
➤ चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटन्स