CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 22   11:20:17

NCERT 12वीं के सिलेबस में फिर बदलाव

06-04-2023, Thursday

सिलेबस से हटा RSS बैन वाला हिस्सा

NCERT से महात्मा गांधी से जुड़ी कई बातें हटीं

गुजरात दंगे से जुड़ी बातें भी सिलेबस में नहीं

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने, 12वीं कक्षा की किताब से महात्मा गांधी, नाथूराम गोडसे और RSS से जुड़ी कुछ जानकारियों को हटा दिया है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2022 में NCERT ने एक लिस्ट जारी की थी, जिसमें बताया गया था कि, उनकी किताबों से क्या हटाया जाएगा, और क्या जोड़ा जाएगा।NCERT से महात्मा गांधी से जुड़ी, कई बातें हटाई गई है।गोडसे को ब्राह्मण बताने वाला हिस्सा,और गुजरात दंगे से जुड़ी बातें भी सिलेबस में नहीं है।
NCERT ने 12वीं कक्षा की पॉलिटिकल साइंस की किताब से महात्मा गांधी, नाथूराम गोडसे और RSS से जुड़ी कुछ जानकारियों को हटा दिया है। किताब से वो अंश हटाया है, जिसमें गांधी जी की हत्या के बाद, सांप्रदायिकता फैलाने वाले संगठनों के खिलाफ,कार्रवाई का जिक्र था। इसमें सरकार की ओर से RSS जैसे संगठनों पर, कुछ समय के लिए बैन, लगा देने की बात भी शामिल थी।