31-08-2023
चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर की पहली तस्वीर भेजी है। ये तस्वीर रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरे से ली गई हैं, जिसमें विक्रम लैंडर पर लगा पेलोड ‘चास्टे’ सतह पर ड्रिलिंग करता दिखा। ये पेलोड सतह और गहराई में तापमान मापता है। चांद पर पहुंचने के छठे दिन चंद्रयान ने साउथ पोल पर सल्फर की मौजूदगी की पुष्टि की थी।जिस रोवर ने ये तस्वीर खींची है। उसने मिशन के दौरान दो अहम ऑब्जर्वेशन भेजे हैं। पहला ऑब्जर्वेशन तापमान से जुड़ा था। दूसरा- चांद की सतह पर सल्फर और ऑक्सीजन सहित 9 एलिमेंट्स की पुष्टि भी की गई हैं। तापमान से ये पता चलेगा कि साउथ पोल की मिट्टी वास्तव में कितनी क्षमता रखती है। वहीं सल्फर की मौजूदगी से चांद के इतिहास और संरचना से जुड़ी जानकारी पता करने में मदद मिलेगी।

More Stories
मुंबई में आस्था पर चला बुलडोज़र ; 90 साल पुराने जैन मंदिर को मलबे में बदलने से फूटा जनाक्रोश
दिल्ली में दर्दनाक हादसा ; लापरवाही और भ्रष्ट तंत्र ने फिर छीनीं मासूम ज़िंदगियाँ….
खौफ के साये में अल्पसंख्यक ; बांग्लादेश में हिंदू नेता की दिनदहाड़े हत्या, इंसाफ अब भी अधूरा