CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 22   2:26:09

चंद्रयान 3 का सफतापूर्वक लॉन्च

Chandrayan 3 Launch

14-07-2023

चंद्रयान 3 अपनी 3.84 लाख किलोमीटर की लंबी यात्रा पर निकल चुका है। ISRO ने आज चंद्रयान 3 मिशन सक्सेसफुली लॉन्च किया है। दोपहर 2:35 बजे सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3 M4 रॉकेट के जरिए चंद्रयान को स्पेस में भेजा गया। उसे चंद्रमा पर पहुंचने में 42 दिन लगेंगे। यानी 24 25 अगस्त के बीच किसी भी समय ये चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मैंजिनस यू क्रेटर के पास उतरेगा।अगर मिशन सक्सेसफुल रहा तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

ISRO ने बताया है की चंद्रयान 3 की गतिविधि पूरी तरह से सामान्य है और वो उसे चांद की सतह पर देखने की प्रतीक्षा में है। चंद्रयान 3 तीन में एक लैंडर , एक रोवर और एक प्रोपल्सन मॉड्यूल लगा हुआ है। इसका कुल भार 3,900 किलोग्राम है।

चंद्रयान 3 के लॉन्च को देखने के लिए कई स्कूल के 200 स्टूडेंट स्पेस सेंटर पर पहुंचे थे। इसीके साथ हजारों लोग भी स्पेस सेंटर पर मौजूद रहे।