CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Wednesday, February 26   2:53:03

फ्लोर टेस्ट में पास चंपाई सोरेन की सरकार, समर्थन में पड़े 47 वोट

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। उनके समर्थन में 47 वोड पड़े हैं। वहीं विपक्ष में 29 वोट गए। झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 41 है।

23 मिनट के भाषण में हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार और भाजपा को तीखे लहजे में जवाब दिया। कहा कि देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया। लगता है इसमें राजभवन शामिल है। जमीन हड़पने का कागज दिखा दीजिए, राजनीति तो दूर झारखंड छोड़ दूंगा।

इस बीच, सोमवार को ही झारखंड हाईकोर्ट में हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई हुई। 9 फरवरी को ईडी की ओर से हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया जाएगा। 12 फरवरी को अगली सुनवाई होगी। हेमंत सोरेन की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती दी गई है।

आपको बता दें कि झारखंड की राजनीति के लिए आज बहुत बड़ा दिन था। आज विधानसभा में चंपाई सोरेन सरकार फ्लोर टेस्ट का सामना करना पड़ा। इस टेस्ट के बाद आज राज्य सरकार का भविष्य तय हो गया। इससे पहले 31 जनवरी को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद विधायक दल की बैठक में चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया था।