बॉलीवुड और टीवी जगत से एक दुख भरी खबर सामने आई है। यहां एक्टर रियो कपाड़िया (Rio Kapadia) का निधन हो गया है। 66 की उम्र में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। रियो जाना पहचाना चेहरा थे। वे कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने टेलिविजन पर भी खूब सुर्खियां बटोरी। लिहाजा उनके जाने से उनके फैंस काफी निराश है।
रियो के परिवार और करीबियों ने उनके निधन की खबर की पुष्टि कर दी है। 14 सितंबर की दोपहर साढ़े 12 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। हालांकि अचनाक ही रियो की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। एक्टर का अंतिम संस्कार 15 सिंतबर को किया जाएगा।
रियो को आखिरी बार ओटीटी प्लेटफार्म पर आई वेब सीरीज मेड इन हेवन 2 में देखा गया था। इसके अलावा वे हैप्पी न्यू ईयर, मर्दानी, प्रधानमंत्री हम हैं राही कार के, श्री, एक अनहोनी, मुंबई मेरी जान और दिल चाहता है के अलावा चक दे इंडिया में भी काम कर चुके है। वहीं टीवी जगत में भी यह ऐक्टर ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने स्टार प्लस के पॉपुलर एतिहासिक सीरियल महाभारत में पांडू का किरदार निभाया था। यह सीरियल 2013 में आई थी।

More Stories
कल आने वाला है 10th का रिजल्ट, इस व्हाट्सएप नंबर पर भी जान सकतें हैं परिणाम
ऑपरेशन सिंदूर: 18 एयरपोर्ट बंद, 430 उड़ानें रद्द, पाकिस्तान से मुकाबले के लिए भारत की पूरी तैयारी
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, बम-डॉग स्क्वॉड मौके पर