CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Thursday, May 1   1:53:51

मूसेवाला की मां की प्रेग्नेंसी पर केंद्र ने मांगी रिपोर्ट, इतनी ज्यादा उम्र में कैसै IVF से बनी मां?

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां ने IVF तकनीक के जरिए 17 मार्च को बच्चे को जन्म दिया। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पर पंजाब सरकार को लेटर लिख रिपोर्ट मांगी है।

लेटर में असिस्टेड रीप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एक्ट का हवाला दिया गया है। इसमें बताया गया है कि इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक से बच्चा पैदा करने के लिए महिला की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए, लेकिन सिद्धू की मां चरण कौर ने 58 की उम्र में इस तकनीक से प्रेग्नेंट होकर बच्चे को जन्म दिया है। केंद्र ने इसी नियम के उल्लंघन पर जांच के बाद एक्शन के आदेश दिए हैं।