ब्रिटेन का विक्टोरिया और अल्बर्ट (V&A) म्यूजियम अगले हफ्ते महाराष्ट्र सरकार के साथ एक MoU साइन करने वाला है। जिसके बाद 17वीं सदी का शिवाजी महाराज का बाघ नख हथियार प्रदर्शनी के लिए भारत लाया जाएगा।
महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बाघ नख लेने के लिए 3 अक्टूबर को ब्रिटेन जाएंगे। रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि यह 3 साल के लिए भारत आ रहा है। पहले वे इसे अफजल खान की हत्या की तारीख 10 नवंबर को भारत लाने पर विचार कर रहे थे।
बाघ नख के बारे में यह मशहूर है कि यह छत्रपति शिवाजी महाराज का था। 1659 की लड़ाई के दौरान शिवाजी महाराज धातु के पंजे या बाघ नख को अपने हाथ में छुपाए हुए थे। इसी से उन्होंने अफजल खान की आंतें बाहर निकाल दी थीं।

More Stories
कभी बारिश, कभी लू…! देश में मौसम का ‘Mood Swing’ जारी ; यूपी में आंधी-बिजली से 13 की मौत
आमिर खान ने छोड़ी एडवोकेट उज्ज्वल निकम की बायोपिक! कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
क्या सुप्रीम कोर्ट आज देगा वक्फ अधिनियम के तीन विवादास्पद सवालों पर फैसला? जल्द ही होगी सुनवाई