CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Friday, March 14   6:46:19

किशोर कुमार : बॉलीवुड संगीत क्षेत्र में जादुई आवाज के धनी

बॉलीवुड के हरफनमौला गायक किशोर कुमार उस चेहरे का नाम है जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आज उन्हीं अलबेले और सदाबहार गायक रहे किशोर कुमार का जन्म दिन है। भारतीय संगीत जगत में उन्हें सुरीली आवाज के बादशाह के रूप में जाना जाता है। वे केवल शानदार गायक ही नहीं बल्कि बेहतरीन अभिनेता, संगीत निर्देशक, निर्माता, गीतकार, लेखक और पटकथा लेखक भी थे।

वे भले ही स्थूल रूप से हमारे बीच नहीं है लेकिन, अपनी बेहतरीन आवाज के जरिए फैंस के जहन में हमेशा जिंदा हैं। आपने गॉड गिफ्ट के बारे में सुना होगा। किशोर कुमार बॉलीवुड को भगवान का ही नवाजा गया एक तोहफा है। संगीत की किसी भी प्रकार की ट्रेनिंग लिए बिना भी किशोर कुमार ने अपनी आवाज का जादू बिखेरकर लोगों इससे जोड़ा। किशोर कुमार गायिकी और अभिनय के अलावा अपने मनमौजी व्यक्तित्व के लिए भी लोगों के बीच हमेशा चर्चा रहे। वैसे तो उनके कई किस्से फेमस हैं। चलिए किशोर दा के जन्म दिन के मौके पर उनसे जुडे़ पहलुओं को जानें।

किशोर कुमार के रोचक तथ्य

  • किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हुआ था। उनके बचपन का नाम आभास कुमार गांगुली था। किशोर कुमार की आवाज बचपन से सुरीली नहीं थी। उनकी आवाज बैठी हुई थी। वे जब भी गुनगुनाते थे तो बेसुरे सुनाई पड़ते थे। एक बार बचपन में पैर कटने की वजह से वे इतना रोए कि उनकी आवाज सुरीली हो गई।
  • किशोर कुमार खंडवा से मुंबई एक्टर बनने आए थे। उस वक्त उनके बड़े भाई अशोक कुमार का फिल्म इंडस्टी में काफी नाम था। वे अव्वल दर्जे के एक्टर माने जाते थे। किशोर भी अपने बड़े भाई के जैसे एक्टर बनना चाहते थे। लेकिन, उनकी किस्मत में उससे भी ज्यादा लिखा था। उन्होंने गाने के आगे कभी भी एक्टिंग को गंभीरता से नहीं लिया। किशोर कुमार ने बॉम्बे टॉकीज से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। वे पहली बार शिकारी (1946) फिल्म में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके भाई अशोक कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी.

किशोर कुमार की चार शादियां

  • किशोर कुमार अपनी रियल लाइफ में भी काफी रंगीन मिजाज के थे। उन्होंने रूमा गुहा, मधुबाला, योगिता बाली और लीना चंदावरकर से शादी की थी। पहली शादी के वक्त किशोर कुमार महज 21 साल के थे। मधुबाला से शादी के लिए किशोर कुमार ने इस्लाम धर्म कबूल किया था। इसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर करीम अब्दुल रख लिया था। लेकिन, यह शादी लंबी नहीं चल पाई। मधुबाला की मौत के बाद किशोर ने 1976 में एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी कर ली। किशोर कुमार की चौथी पत्नी लीना उनसे उम्र में 21 साल छोटी थी।
  • दिवंगत गायक किशोर कुमार हिंदी गीतों के शहनशाह माने जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने बंगाली, मराठी, गुजराती, असमिया, मलयालम, उड़िया और कन्नड़ सहित कई भारतीय भाषाओं के गानों में भी अपनी आवाज दी है। उन्होंने लता मंगेश्कर के साथ लगभग 327 गीत गाए हैं।
  • वैश्विक गायक रॉबर्ट किशोर, जो किशोर कुमार को अपना आदर्श मानते थे। उन्होंने दिवंगत गायक का नाम अपने नाम के साथ जोड़ा था।
  • एक बार की बात है एक गीत ‘आ के सीधी लागी दिल पे’ यह गाना लता मंगेश्कर द्वारा गाया जाना था, लेकिन उनकी अनुपस्थिती के चलते किशोर कुमार ने इस गीत के पुरुष और महिला दोनों भागों को खुद ही गा लिया।
  • इसके अलावा, किशोर कुमार के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने भी हिंदी सिनेमा में योगदान दिया है। इसके लिए सरकार द्वारा किशोर कुमार पुरस्कार नामक एक नया पुरस्कार शुरू किया गया।

किशोर कुमार के सदाबहार नगमे

ओ मेरे दिल के चैन
तेरे बिना जिंदगी से
ये शाम मसतानी
प्यार दिवाना होता है
कोरा कागज था ये मन मेरा
एक अजनबी हसीना से
मेरे सपनो की रानी
तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती
रूप तेरा मस्ताना
देखा एक ख्वाब

किशोर कुमार के ऐसे ही सदाबहार गीत भारतीय बॉलीवुड संगीत का बहुत बड़ा खजाना हैं। आज वे भले ही हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन, उनकी आवाज हम सभी के कानों में गुंजती है और गुंजती रहेगी।