CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 27, 2024

राजस्थान में बिपरजॉय से 6 लोगों की मौत

19-06-2023, Monday

असम में बाढ़ से 38 हजार लोग प्रभावित

अरब सागर से उठा चक्रवात ‘बिपरजॉय’ गुजरात के बाद राजस्थान में कहर बरपा रहा है। इसके असर से राज्य के कई इलाकों में 40 घंटे से बारिश जारी है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाड़मेर, सिरोही, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली, अजमेर, कोटा सहित कई जिलों में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इन जिलों के कुछ इलाकों में अब तक 10 से लेकर 13 इंच तक बरसात हो चुकी है।

असम में दो दिन से हो रही लगातार बारिश से ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर है। 13 जिलों में बाढ़ से 38 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इधर, राजस्थान में मौसम विभाग ने भारी बारिश के लिए 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में बिपरजॉय की वजह से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।