CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 2, 2024

आज से होने जा रहे है बड़े बदलाव.. क्या आप इसके बारे में जानते हैं!!

01-06-2023, Thursday

हर महीने की तरह इस महीने की शुरुआत में भी कुछ जरूरी बड़े बदलाव हुए है,जो सीधे आम आदमी की जेब को प्रभावित करेंगे। कुछ बदलावों की वजह से नुकसान होगा तो कुछ की वजह से फायदा। आइए जानते है इन बदलावों के बारे में।

1 इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा महंगा

उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर दी जाने वाली सब्सिडी को हटा दिया है। यह सब्सिडी पहले 15,000 रुपए प्रति KWH थी। इसे बाद में घटा कर 10,000 रुपए प्रति KWH कर दिया है। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के दाम 25 से 30 हजार रूपए बढ़ सकते है।

2 बैंक लौटाएंगे लोगो के पैसे

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 100 days 100 pays कैंपेन की घोषणा की गई थी। अनक्लेम्ड डिपॉजिट का पता लगाने के लिए ये कैंपेन चलाया जाएगा। इस्मे देश के सब ही जिले में 100 दिनों के अंदर बैंक के टॉप 100 अनक्लेमेड डिपॉजिट रकम का पता लगाया जायेगा। आपको बता दे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको ने unclaimed deposit वाली 35,000 करोड़ रुपए की राशि रिजर्व बैंक को ट्रांसफर की थी। यह राशि उन अकाउंट्स में जमा थे, जिनमे पिछले 10 साल से कोई लेन देन न हुआ हो।

3 कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव

हर महीने गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव किए जाते है।
कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 83.50 रूपए तक की कटौती हुई है। जिसके बाद दिल्ली में गैस की कीमत 1853.50 रूपए से घटकर 1773 रूपए हुए है। कोलकाता में 1960.50 रुपये से अब 1875.50 रुपये हुए है। इसी तरह मुंबई में 1808.50 से 1725 हो गया है। चेन्नई में 2021.50 रुपये से कीमत घाट कर 1937रूपए हो गयी है। पिछले दो महीनो की तरह LPG गैस सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं है।

4 आम लोगो के लिए 6 दिन खुला रहेगा राष्ट्रपति भवन

अब आम लोगो के लिए राष्ट्रपति भवन में 5की बजाये 6दिन करदिये गए है। जिसमे मंगलवार से रविवार तक सुबह 9.30बजे से शाम 4.30 बजे के बिच 7 टाइम राष्ट्रपति भवन का डोरा स्लॉट में किया जा सकता है।

5 ATF के दामों में कटौती

एलपीजी के अलावा इस महीने ATF की कीमत में भी कटौती नज़र आएगी। एक किलोलीटर ATF के दाम 6,600 रुपये घटा दिए गए है। दिल्ली में 95,935से कीमत घटा कर अब 89,303.09 हुई है। मुंबई में 89,348.60 से काम हो कर 83,413.96 किये गए है। कोलकाता में 95,962.95 रूपए प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 93,041.33 रूपए प्रति किलोलीटर हुआ है।

पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नज़र नहीं आएंगे। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रूपए लेटर है। वही डीजल 89.62रूपए लीटर के हिसाब से मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 और डीजल की कीमत 94.27 प्रति लेटर है। वही CNG और PNG के दामों में भी कोई बदलाव नहीं हुए है।