मुंबई से एक बड़ी त्रासदी की खबर आ रही है। खबर है कि 14 मंजिला इमारत रिया पैलेस की 10वीं मंजिल पर भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।
यह इमारत अंधेरी पश्चिम में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में स्थित थी। जिसका नाम रिया पैलेस बिल्डिंग है। आग लगने की घटना सुबह करीब आठ बजे हुई। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 10वीं मंजिल पर लगी आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश सोनी (74), कांता सोनी (74) और उनके सहायक पेलुबेटा (42) के रूप में हुई।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना में तीन लोगों की जलने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

More Stories
उम्र की दीवार या राजनीति का स्तंभ? मोदी की रिटायरमेंट की चर्चा में कितना दम…. जानिए पूरी हकीकत
बच्चों के सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए घर में जरूर रखें ये आयुर्वेदिक औषधियां
भारत की मिसाइल ताकत को मिला नया सम्मान: अब UAE भी खरीदेगा ‘आकाश’ रक्षा प्रणाली!