CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 2, 2024

मुंबई में बेस्ट प्रशासन द्वारा बस में मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

01-05-2023, Monday

मुंबई में बेस्ट प्रशासन ने बस में सफर करते प्रवासियों के लिए मोबाइल के वापरने पर प्रतिबंध लगा दिया है, और बस में सफर के दौरान ज्यादा आवाज में ऑडियो-वीडियो देखने और सुनने पर मुंबई पुलिस के कायदे अनुसार कार्यवाही होगी ऐसे नियम लागू किए है। लोकल मे मोबाइल के स्पीकर पर गीत सुनना, फोन कॉल पर जोर से बात करने जैसी बातों से विवाद होते है। जिस वजह से बेस्ट की तरह लोकल में भी यह नियम लागू कर दिए जाए ऐसी मांग लोकल प्रवासियों द्वारा की जा रही है।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कल्याण, कर्जत, कसारा और चर्चगेट से विरार दहानू रोड लोकल में नियमित भजन करने वाले मंडल थे। जिनकी वजह से सफर करने वाले लोगो को परेशानी हो रही थी। जिसके चलते मंडलों पर कार्यवाही की गई थी। अब लोकल मे भजन करने वाले मंडलों की संख्य…
[4:53 PM, 5/1/2023] mayurika goyal Ma”Am: बीजेपी नेता जनार्दन मिश्रा के ट्वीट से जनता में आक्रोश

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कई नामी पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है,जिसके चलते कई दिनों से जंतर मंतर पर धरना जारी है। इस मामले को लेकर जनता के अलग अलग मत है,जो वो अपने सोशल मीडिया से जाहिर करते नजर आ रहे है। आम जनता के साथ कई मशहूर नेता-अभिनेता भी अपने अपने विचार रखते दिखाई दिए। कुछ लोग पहलवानों के हित में तो कुछ लोग पहलवानों पर सवाल उठाते हुए ट्वीट और पोस्ट अपलोड कर रहे है।

इसी के चलते आज बीजेपी के नेता जनार्दन मिश्रा ने भी एक ट्वीट कर दिया जो उन्ही पर भारी पड़ता नजर आ रहा हैं। उन्होंने एक तस्वीर डाली जिसमे पहलवानों के साथ प्रियंका गांधी बैठी है और कैप्शन में लिखा की “मिया खलीफा नही आई प्रदर्शन के समर्थन में?”

लोगो ने इस ट्वीट के बाद अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा की अपने अकाउंट पर जय श्री राम लिखते हो, नारी समर्थन की बात करते हो और इस तरह की बाते करते शर्म आनी चाहिए।

पिछले 9 दिनों से जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना जारी है, अब बृजभूषण सिंह के खिलाफ 2 FIR भी दर्ज हो चुकी है। जनता बेसब्री से इंतजार में है की दोषी को सजा कब मिलेगी? और इस मामले की सच्चाई क्या है?