CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Friday, April 18   4:03:01

समाज के प्रति ईमानदार रहें और राष्ट्र की नींव मजबूत करें

त्तर प्रदेश सरकार ने मिशन रोजगार श्रृंखला के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के 6696 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। लखनऊ के लोक भवन में शुक्रवार को इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के साथ उनको संबोधित भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि आप लोगों को आज अपने घर या परिवार के साथ देश के लिए भी कुछ करने का मौका मिला है। आप सभी लोग समाज के प्रति ईमानदार बनें और राष्ट्र की नींव मजबूत करें। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा तो समाज की नींव है। इसको मजबूत करने से हम समृद्धशाली तथा शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण करने में सफल होंगे।

ससे पहले लोक भवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह या सात अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही जिलों में भी शेष शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उत्तर प्रदेश में लम्बी अदालती लड़ाई में फंसी 69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को योगी आदित्यनाथ सरकार ने धीरे-धीरे सुलझाने के बाद अब तक 62,304 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति प्रदान की है। इसके बाद भी बचे 6,696 चयनित शिक्षकों को आज नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा तथा बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश कुमार द्विवेदी तथा के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी मौजूद थे। प्रदेश सरकार ने सहायक शिक्षकों के 69000 पदों को भरने में सफलता प्राप्त की है। इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट के साथ ही सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंचा था। अब धीरे-धीरे सरकार ने सभी पदों को भरने में सफलता प्राप्त की है।