CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 19   12:26:57

Bank holiday in October: अगले महीने 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें list-

सितंबर का महीना खत्म होने जा रहा है। कुछ दिनों में ही अक्टूबर महीने की शुरुआत से ही फेस्टिवल सीजन भी शुरू होने जा रहा है। अक्टूबर महीने में बहुत सारे त्योहार आने वाले हैं जिसे लेकर बैंकों में भी बहुत सी छुट्टियां होगीं। ऐसे में रविवार और त्योहार के सीजन की छुट्टीयों को मिलाकर देखें तो अक्टूबर महीने में 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। यदि आपको बैंक संबंधी कोई काम हो तो झट-पट पूरा कर लें।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर में बैंक 18 दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार जैसी नियमित छुट्टियां शामिल हैं। लेकिन आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार, 11 छुट्टियां हैं जो या तो त्योहारी या राजपत्रित हैं। कुछ बैंक छुट्टियाँ क्षेत्रीय होती हैं, जो अलग-अलग राज्यों और बैंकों में अलग-अलग हो सकती हैं।

अक्टूबर में इस दिन रहेंगी छुट्टियां

2 अक्टूबर (सोमवार)- गांधी जयंती- राष्ट्रीय अवकाश।

14 अक्टूबर (शनिवार)- महालया- कोलकाता में बैंक बंद।

18 अक्टूबर: (बुधवार)- कटि बिहू- असम में बैंक बंद।

21 अक्टूबर शनिवार-दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंक बंद हैं।

23 अक्टूबर (सोमवार)- दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी- त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तनिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, जरकाखंड, बिहार में बैंक बंद।

24 अक्टूबर (मंगलवार)- दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद।

25 अक्टूबर (बुधवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद।

28 अक्टूबर (शनिवार)- लक्ष्मी पूजा- बंगाल में बैंक बंद।

31 अक्टूबर (मंगलवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन- गुजरात में बैंक बंद।

26 अक्टूबर (गुरुवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद।

27 अक्टूबर, (शुक्रवार) दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद।