त्याग व बलिदान के प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार आज देशभर में मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाया जा रहा है।। मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने इलाकों की मस्जिदों में ही कोरोना गाइडलाइंस के साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा की।इसके बाद बकरों की कुर्बानी देकर पैगंबर हजरत इब्राहिम की सुन्नत अदा की गई।
पूरे देश के साथ ही धनबाद कोयलांचल में भी बुधवार को ईद-अल-अजहा बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रमजान के दो महीने बाद कुर्बानी का त्योहार बकरीद मनाया जाता है। बकरीद के त्योहार को कुर्बानी के दिन के रूप में भी याद किया जाता है। इसको लेकर बीते कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। कोरोना काल चल रहा है। झारखंड सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत बकरीद मनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर रखा है। इसके अनुसार यह त्योहार मनाया जा रहा है। सार्वजनिक रूप से ईदगाह और मस्जिदों में मनाज नहीं पढ़ी जाएगी।
More Stories
नागपुर हिंसा पर ओवैसी ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार, बताया इंटेलिजेंस फेलियर
Grok AI ने खोली ढोल की पोल ; मस्क के Chatbot ने उड़ाए सियासी होश!
वडोदरा में 11 साल की बच्ची के साथ शिक्षक की शर्मनाक हरकत, मां ने दर्ज करवाई शिकायत