CATEGORIES

September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
September 26, 2023

Assembly Elections 2021

कोरोना के रिकॉर्ड मामलों के बीच 62 दिन चली चुनाव प्रक्रिया के बाद रविवार को बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के चुनाव नतीजे आए। बंगाल, केरल और असम में बदलाव नहीं दिखा। बंगाल में तृणमूल, केरल में LDF और असम में भाजपा की सरकार बनेगी, जो पहले भी थी। हां, तमिलनाडु में जरूर बदलाव नजर आ रहा है। वहां द्रमुक सरकार बनाने के करीब है। चुनाव में कांग्रेस उसके साथ है। इधर, पुडुचेरी में मामला फंसता दिख रहा है। सबसे हैरान करने वाला नतीजा ममता बनर्जी की हार रही। उन्हें BJP के शुभेंदु अधिकारी ने हराया।