असम-मिजोरम सीमा विवाद सोमवार को हिंसक हो गया हिंसा के दौरान असम पुलिस के पांच जवान शहीद हो गए। अब स्थिति में सुधार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की है।
अमित शाह ने उनसे शांति बनाए रखने लोगों की रक्षा करने का आग्रह किया है।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मंगलवार को सीमा क्षेत्र में पहुंचे।उन्होंने कहा कि राज्य के आरक्षित वन की रक्षा के लिए, उनकी सरकार जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी। अंतर-राज्यीय सीमा पर 4,000 कर्मियों वाली तीन कमांडो बटालियन तैनात करेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि असम की आने वाली पीढ़ियों के लिए किसी भी कीमत पर मिजोरम सीमा पर अपने क्षेत्र आरक्षित वन की रक्षा करेगा।
More Stories
पुजारियों की सैलरी जानकर रह जाएंगे दंग! काशी विश्वनाथ मंदिर में मिलती है इतनी मोटी तनख्वाह….
खूबसूरती के नाम पर खूनी तेल ; तमिलनाडु में ‘Rabbit Blood Hair Oil’ का धंधा, पूरी सच्चाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप…..
गुजरात में भीषण गर्मी का प्रकोप: कंडला में तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा