CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 19   1:31:49

2024 में ममता के दिल्ली कूच का ऐलान

बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूरी जोर आजमाइश के बावजूद बड़े बहुमत से जीतने वाली ममता बनर्जी की नजर अब केंद्र की कुर्सी पर है।ममता बनर्जी ने सोमवार को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस का नारा जारी किया है- देश जादेर चाइछे यानी जिसे देश चाहता है। ममता 21 जुलाई को पार्टी के शहीद दिवस का बड़ा प्रोग्राम भी करने जा रही हैं। इसकी स्ट्रीमिंग दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में की जाएगी।
पूरा कोलकाता ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की फोटो लगे पोस्टरों से भर गया है। जिनसे साफ जाहिर है कि ममता बनर्जी ने 2024 के चुनाव के लिए क्या लक्ष्य रखा है।