अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने अपने मून मिशन के लिए 10 ट्रेनी एस्ट्रोनॉट को चुना है। इनमें भारतीय मूल के अनिल मेनन भी शामिल हैं। 45 साल के अनिल NASA की क्लास 2021 का हिस्सा बनेंगे। अनिल अमेरिकी एयरफोर्स में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं और स्पेसएक्स में फ्लाइट सर्जन भी रहे। इस क्लास के लिए चुने गए 10 लोगों में 6 पुरुष और 4 महिलाएं हैं। NASA 50 साल बाद चांद पर इंसान भेजने के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।
अनिल मेनन भारत में भी करीब एक साल गुजार चुके हैं। तब वे यहां पोलियो अभियान की स्टडी और उसके सपोर्ट के लिए भेजे गए थे। चंद्रमा पर अब तक भारत का कोई अंतरिक्ष यात्री नहीं गया है। हालांकि अब तक भारत के 4 लोग अंतरिक्ष में जा चुके हैं। भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा थे। उनके अलावा भारतीय मूल की कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स और राजा चारी अंतरिक्ष में गए हैं। अगर अनिल NASA के मून मिशन का हिस्सा बनते हैं तो वे चंद्रमा पर जाने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति होंगे।
More Stories
कल आने वाला है 10th का रिजल्ट, इस व्हाट्सएप नंबर पर भी जान सकतें हैं परिणाम
ऑपरेशन सिंदूर: 18 एयरपोर्ट बंद, 430 उड़ानें रद्द, पाकिस्तान से मुकाबले के लिए भारत की पूरी तैयारी
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, बम-डॉग स्क्वॉड मौके पर