CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 23   5:24:24
droupadi murmu

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर राष्ट्रपति मुर्मू का दर्द, देश से जागने की अपील

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल हॉस्पिटल में 31 साल की महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले पर अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया। मैं इस पूरी घटना से निराश और भयभीत हूं।

राष्ट्रपति ने क्या कहा?

राष्ट्रपति मूर्मू ने कहा कि बेटियों के खिलाफ इस तरह के अत्याचारपूर्ण अपराध की इजाजत नहीं है। यह पहली बार है कि राष्ट्रपति ने इस घटना पर टिप्पणी की है।’

उन्होंने देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती अपराध की घटनाओं पर कहा कि ‘बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचार को समाज का कोई भी सदस्य बर्दाश्त नहीं कर सकता। घटना को लेकर कोलकाता में छात्र, डॉक्टर और नागरिक प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि, अपराधी कहीं और घूम रहे थे। अब बहुत हो गया। समाज को ईमानदार होने और आत्ममंथन करने की जरूरत है।’

अब इतिहास से रूबरू होने का समय आ गया है

राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। ऐसी घटना के बाद घटना को भूल जाना ठीक नहीं है। निर्भया कांड के बाद के 12 वर्षों में समाज बलात्कार की अनगिनत घटनाओं को भूल चुका है। यह बीमारी सामूहिक रूप से भूलने लायक नहीं है। जो समाज इतिहास का सामना करने से डरते हैं वे सामूहिक स्मृतिलोप का सहारा लेते हैं। अब भारत के लिए इतिहास का सामना करने का समय आ गया है।’

आपको बता दें कि कोलकाता में रेप और हत्या के खिलाफ देशभर में लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। मंगलवार को कोलकाता में बड़ा प्रदर्शन हुआ। इसके अलावा बीजेपी ने आज बंगाल बंद का आयोजन किया है।