CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Tuesday, March 4   8:41:00

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का इनविटेशन वायरल, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता

मुंबई: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का इनविटेशन सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। एक गेस्ट ने इस इनविटेशन की अनबॉक्सिंग की वीडियो को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तुरंत ही वायरल हो गई। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने वाली है।

वीडियो में पांच मिनट तक इनविटेशन बॉक्स की अनबॉक्सिंग दिखाई गई है। शुरुआत में एक गोल्डन कलर का बॉक्स नजर आता है, जिसे खोलने पर एक ऑरेंज कलर का बॉक्स दिखता है। इस ऑरेंज बॉक्स पर विष्णु मंत्र लिखे हुए हैं और बॉक्स के ऊपर विष्णु जी की तस्वीर है। जब इसे खोला जाता है, तो भीतर एक एम्ब्रॉयडेड बॉक्स नजर आता है, जिसमें वैकुण्ठ की सुंदर छवि है और विष्णु मंत्र की ध्वनि सुनाई देती है।

अंदर की ओर एक गोल्डन कलर की किताब है, जिसमें पहले पेज पर विष्णु जी की तस्वीर है। बुक के अंदर गणेश जी, राधा-कृष्ण जी और अंबानी परिवार का हस्तलिखित इन्विटेशन भी है। इस इन्विटेशन में व्यक्तिगत स्पर्श के साथ धर्म, प्रेम और आध्यात्मिकता का खूबसूरत संगम है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न 29 जून को अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में एक निजी पूजा समारोह के साथ शुरू होगा। 12 जुलाई को यह जोड़ा मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में विवाह बंधन में बंधेगा। तीन दिनों तक चलने वाली इस भव्य शादी में 13 जुलाई को ‘शुभ विवाह’, 14 जुलाई को ‘शुभ आशीर्वाद’ और फिर ‘मंगल उत्सव’ यानी शादी का रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

यह अनूठा इनविटेशन न सिर्फ अपनी भव्यता और आध्यात्मिकता के कारण बल्कि व्यक्तिगत स्पर्श और पारिवारिक प्रेम के कारण भी खास है, जिसने इसे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है।