CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 28, 2024

अमित शाह 2 दिन के असम और अरुणाचल के दौरे पर

11-04-2023,Tuesday

अरुणाचल के लोग नमस्ते नहीं, जयहिंद बोलते हैं: अमित शाह

कोई यहां कब्जा नहीं कर सकता : गृहमंत्री

गृहमंत्री के दौरे पर चीन को आपत्ति

अमित शाह 2 दिन के असम और अरुणाचल के दौरे पर हैं। अरुणाचल के किबिथू गांव में गृह मंत्री ने ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम’ की शुरुआत की। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- अरुणाचल प्रदेश की एक बहुत खास और अच्छी बात है, जब आप यहां के लोगों से मिलोगे तो
वे नमस्ते नहीं करते हैं। यहां के लोग जय हिंद बोलते हैं। यहां कोई भी अतिक्रमण नहीं कर सकता, इसकी वजह यहां के लोगों की देशभक्ति है।

चीन ने शाह के इस दौरे को उसकी क्षेत्रीय सम्प्रभुता का उल्लंघन बताया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि भारतीय गृह मंत्री अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश की यात्रा का हम विरोध करते हैं। क्षेत्र में भारतीय गृह मंत्री की गतिविधियां बीजिंग की क्षेत्रीय सम्प्रभुता का उल्लंघन है।