CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 23   9:05:45

कोरोना के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त,भारत में एक दिन में 3.32 लाख केस

23-04-21 Friday

भारत देश के लिए दुख और चिंता वाली खबर है। नए मरीजों के मामले में भारत अमेरिका से भी आगे निकल गया है। देश में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 3 लाख 32 हजार 320 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब तक किसी एक देश में एक दिन के अंदर मिले मरीजों का यह आंकड़ा सबसे अधिक है। इसके पहले अमेरिका में सबसे ज्यादा 8 जनवरी को 3 लाख 7 हजार लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पहले भारत में गुरुवार को 3 लाख 15 हजार 552 लोग संक्रमित पाए गए थे।

मौत के मामले में भी पिछले दो दिनों से डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। बुधवार को रिकॉर्ड 2,556 लोगों ने दम तोड़ दिया। ​​​​​मौतों का यह आंकड़ा अब तक का सबसे ज्यादा है। इससे पहले गुरुवार को 2,101 लोगों ने दम तोड़ दिया था और मंगलवार को 2,021 मौतें दर्ज की गई थीं। पूरी दुनिया में ब्राजील के बाद भारत इकलौता देश है जहां एक दिन में इतनी मौतें हो रही हैं। बाकी सभी देशों में एक हजार से कम ही लोग जान गंवा रहे हैं। ब्राजील में एक से दो हजार मौतें हो रहीं हैं।