गुजरात में इस वक्त लोग नवरात्रि के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान गरबा खेलने के लिए महिलाएं और लड़कियां देर तक घर से बाहर जाती हैं। वहीं राज्य सरकार ने भी देर रात तक गरबे खेलने की इजाजत दे दी है। फिर पिछले 15 दिनों में रेप की 8 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालही में वडोदरा के भायली की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी शांत नहीं हुआ की अब सूरत से भी ऐसी ही एक वारदात सामने आई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सूरत के मंगरोल के बड़े गांव बोरसरा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। जिसमें सगीरा अपनी सहेली से मिलने गई थी, इसी बीच तीन लोग पहुंचे और सगीरा की सहेली की पिटाई कर दी और वहां से चले गए। इसके बाद आशंका है कि नाबालिग को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही रेंज आईजी, जिला पुलिस प्रमुख, एलसीबी, एसओजी समेत पुलिस का काफिला मौके पर पहुंच गया है। घटना की जांच के लिए पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद ली गई है। पुलिस ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

More Stories
पटौदी परिवार को रातों रात क्यों छोड़नी पड़ी थी पीली कोठी, सोहा अली खान ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2025: Gujarat Titans ने घायल ग्लेन फिलिप्स की जगह 75 लाख में जोड़ा घातक ऑलराउंडर – दासुन शनाका होंगे नई उम्मीद
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों पर अब सिर्फ 1% टैक्स, 5% की छूट की घोषणा