भारत के चंद्रयान-3 के बाद अब रूस भी चांद पर उतरने की तैयारी में है। रूस 11 अगस्त को चांद के लिए मिशन लूना-25 लॉन्च कर सकता है। रूस इससे पहले 1976 में चांद पर मिशन लूना-24 उतार चुका है।

भारत ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया है। यह 23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा। वहीं रूस का लूना-25 इससे पहले चांद पर उतर सकता है। रूस की योजना यान को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतारने की है। चांद के इस पोल पर पानी मिलने की संभावना है।

रूस वोस्तोचन कोस्मोड्रोम से लूना-25 को लॉन्च करेगा। यह जगह मॉस्को से करीब 5,550 किमी पूर्व में स्थित है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस की तरफ से भी इसकी पुष्टि की गई है।

एजेंसी ने कहा कि लूना-25 पांच दिन में चांद तक पहुंच जाएगा। इसके बाद वह 5-7 दिन चांद की ऑर्बिट में रहेगा। इसके बाद चांद पर उतरेगा। यानी इसका चांद पर उतरने का समय करीब-करीब वही रहेगा या कुछ घंटे पहले का रहेगा, जब हमारा चंद्रयान-3 चांद की धरती पर उतरेगा।

More Stories
पटौदी परिवार को रातों रात क्यों छोड़नी पड़ी थी पीली कोठी, सोहा अली खान ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2025: Gujarat Titans ने घायल ग्लेन फिलिप्स की जगह 75 लाख में जोड़ा घातक ऑलराउंडर – दासुन शनाका होंगे नई उम्मीद
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों पर अब सिर्फ 1% टैक्स, 5% की छूट की घोषणा