CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 23   9:50:16

अंबानी के बाद अब अडानी की बारी!!

1 April 2022

अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी की दौलत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अगर यही सिलसिला अगले कुछ दिन जारी रहा तो अडानी 100 बिलियन डॉलर क्लब के अरबपतियों की सूची में शामिल हो सकते हैं। इसी साल रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हुए थे। हालांकि, इसके बाद अंबानी की दौलत में गिरावट आई और वह अब 98.2 बिलियन डॉलर की दौलत के साथ दुनिया के 10वें सबसे अमीर अरबपति बने हुए हैं।

गौतम अडानी की दौलत: अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी की दौलत 97.6 बिलियन डॉलर है और एक दिन पहले के मुकाबले यह 2.05 बिलियन डॉलर बढ़ गई है। दुनिया के अरबपतियों की रैंकिंग में अडानी 11वें स्थान पर हैं। एशिया के शीर्ष दो अरबपतियों पर भी क्रमश: मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का कब्जा है।

सालाना आधार पर सबसे आगे अडानी: अगर एक साल पहले से तुलना करें तो गौतम अडानी की दौलत सबसे ज्यादा बढ़ी है। एक साल में अडानी की दौलत 21.1 बिलियन डॉलर बढ़ गई है। आपको बता दें कि बीते फरवरी माह में अडानी समूह की सातवीं कंपनी अडानी विल्मर की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी। इस कंपनी का शेयर रॉकेट की तरह भाग रहा है। इसके अलावा अडानी समूह की अन्य कंपनियों के शेयर में भी तेजी देखने को मिली है।
एक साल में अंबानी की कितनी बढ़ी दौलत: सालाना आधार पर जिन अरबपतियों की सबसे ज्यादा दौलत बढ़ी है, उनमें वॉरेन बफे दूसरे स्थान पर हैं। वॉरेन बफे की दौलत 18.7 बिलियन डॉलर बढ़ गई है। सालाना आधार पर मुकेश अंबानी की दौलत 8.24 बिलियन डॉलर बढ़ी है।