CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Monday, February 24   8:18:51

अल कायदा के बाद अब IS-K ने दी भारत में आतंकी हमले की धमकी

17-06-22

अफगानिस्तान के इस्लामिक स्टेट्स खोरासान (IS-K) ने भारत में आतंकी हमले की धमकी दी है। यह धमकी IS-K ने अपने अल अजैम फाउंडेशन पर न्यूज बुलेटिन जारी कर दी। बुलेटिन के एक वीडियो में BJP की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को दिखाया गया है। पिछले हफ्ते देश के अलग अलग शहरों में, जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा भी दिखाई गई। इसमें यूपी में बुलडोजर एक्शन को भी दिखाया गया है।

अफगानिस्तान के इस्लामिक स्टेट्स खोरासन (IS-K) ने न्यूज बुलेटिन जारी कर भारत को धमकी भरा संदेश दिया है। यह धमकी IS-K ने अपने अलअजैम फाउंडेशन पर न्यूज बुलेटिन जारी की है।बुलेटिन के एक वीडियो में BJP की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा, पैगंबर पर अपनी विवादित कथित टिप्पणी की वजह से दिखाई गई थी।

पिछले हफ्ते, आतंकी संगठन अलकायदा ने भी भारत में बम धमाके करने की धमकी भरा संदेश जारी किया था। अलकायदा ने दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, और गुजरात में बम धमाके कर, पैगंबर पर कथित टिप्पणी का बदला लेने की बात कही थी।