CATEGORIES

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Monday, September 16   8:29:31

Afghanistan: तीन जिलों में फहराया अफगानिस्तान का ध्वज

कट्टर इस्लामी संगठन तालिबान ने बीते दिनों अफगानिस्तान का नियंत्रण अपने कब्जे में ले लिया था। अफगान मीडिया के अनुसार देश के तीन जिलों में स्थानीय निवासियों ने तालिबानियों को टक्कर देते हुए जिलों को आजाद करा लिया है। बगलान प्रांत के बानू, पोल-ए-हेसार और देह-ए-सलाह जिलों में एक बार फिर लोगों ने अफगानी झंडा फहरा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान लोगों और तालिबानियों के बीच भीषण लड़ाई हुई जिसमें करीब 60 तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने की खबर है। जानकारों का कहना है कि यह घटना एक और बड़ी लड़ाई के लिए चिंगारी साबित हो सकती है।