CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Saturday, March 15   9:48:52

ADR और NEW ने विधायकों की संपत्ति पर जारी की रिपोर्ट

02-08-2023

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 4,001 मौजूदा विधायकों की कुल संपत्ति ₹54,545 करोड़ है। यह नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों- नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम के 2023-24 के कुल सालाना बजट ₹49,103 करोड़ से ज्यादा है।

ADR और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 4001 विधायकों के चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के आधार पर ये रिपोर्ट पेश की है। इसके मुताबिक, विधायकों की औसत संपत्ति ₹13.63 करोड़ है। भाजपा के 1,356 विधायकों की औसत संपत्ति ₹11.97 करोड़, जबकि कांग्रेस के 719 विधायकों की औसत संपत्ति ₹21.97 करोड़ है।