CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 27, 2024

अडाणी ने 2021 से हर दिन कमाए 1612 करोड़

22-09-22

हुरुन लिस्ट 2022 में टॉप पर गौतम अड़ाणी

मुकेश अंबानी की रोजाना कमाई 210 करोड़

IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 बुधवार को जारी की गई। इस लिस्ट में अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी 10.94 लाख करोड़ की वेल्थ के साथ पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। उनकी वेल्थ 7.94 लाख करोड़ है।30 सिंतबर 2021 को जारी की गई पिछली लिस्ट के बाद से अडाणी ने हर दिन 1612 करोड़ की कमाई की। अंबानी की इस दौरान हर दिन की कमाई 210 करोड़ रही। अडाणी की वेल्थ में 116% की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं अंबानी की वेल्थ में 11% का इजाफा देखा गया है। पिछली लिस्ट में अंबानी पहले नंबर और अडाणी दूसरे नंबर पर थे।