CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 23   9:22:26

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विदेश से लगाई भारत के लिए मदद की पुकार

Vadodara, Gujarat                                                                                                                              29 April, 2019

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। हर दिन कोरोना के नए मरीजों और इससे होने वाली मौतों की संख्या में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। लगातार बढ़ते मरीजों के आंकड़ों के चलते देश में स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। मरीजों को बेड्स, ऑक्‍सिजन और दवाइयों की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच सोनू सूद, अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे कई बॉलीवुड सिलेब्रेटीज मदद के लिए आगे आए हैं। लंदन में मौजूद प्रियंका चोपड़ा भी सोशल मीडिया के जरिए इंडिया के लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर दुनियाभर के लोगों से भारत की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो में कहा, “मैं लंदन में बैठी हूं और भारत में रह रही अपनी फैमिली और फ्रेंड्स से सुन रही हूं कि कैसे वहां अस्पतालों की क्षमता खत्म हो गई है। ICUs नहीं है, एम्बुलेंस बहुत ज्यादा व्यस्त हैं, ऑक्सीजन सप्लाई कम है। शमशान घाटों में ढेरो अंतिम संस्कार एक साथ हो रहे हैं, क्योंकि मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा है। भारत मेरा घर है और इस समय घायल है।”

वीडियो में आगे अपनी बात खत्म करते हुए प्रियंका ने कहा, ”मैं समझती हूं कि बहुत से लोग गुस्से में होंगे और सोच रहे होंगे कि हम इस जगह पर हैं ही क्यों? हमारे साथ ये क्यों हो रहा है? हम इस बारे में बात करेंगे, लेकिन पहले वो करना है जो ज्यादा जरूरी है। प्लीज डोनेट कीजिए, अपने संसाधनों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। भारत को आपकी जरूरत है।”