CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 9   6:40:36
AAM ADMI PARTY VADODARA

विश्वामित्री नदी की सफाई को लेकर सरकार की उदासीनता पर AAP का हल्ला बोल, खुद संभाली सफाई की जिम्मेदारी!

गुजरात के वड़ोदरा की विश्वामित्री नदी में आई बाढ़ के बाद भी विश्वामित्री की सफाई पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है, ऐसे में वड़ोदरा आम आदमी पार्टी ने खुद यहां सफाई अभियान चलाया।

गुजरात के वडोदरा में पिछले दिनों विश्वामित्री नदी में आई बाढ़ के बाद अब विश्वामित्री की सफाई की मांग जोरों शोरों से उठ रही है। विश्वामित्री की सफाई के प्रति सरकार और प्रशासन सालों से उदासीनता दिखाते आए हैं, ऐसे में वड़ोदरा आम आदमी पार्टी द्वारा आज काला घोड़ा निकट विश्वामित्री नदी के किनारे की सफाई की गई।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वडोदरा अध्यक्ष अशोक ओझा, पूर्व अध्यक्ष प्रतिमा पटेल, वीरेन रामी समेत के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विश्वामित्री नदी के किनारे की आम आदमी पार्टी द्वारा सफाई किए जाने के बाद हरकत में आए वडोदरा महानगरपालिका के स्थाई समिति के अध्यक्ष डॉक्टर शीतल मिस्त्री फौरन मौके पर पहुंचे और नदी किनारे फैली गंदगी का जायजा लिया। इतने दिनों से बाढ़ के बाद नदी में गंदगी फैली हुई है लेकिन इसकी सफाई करने के बजाय मीटिंग पर मीटिंग ही की जा रही है और नतीजा यह है की आम आदमी पार्टी द्वारा सफाई करने के बाद अब अचानक वडोदरा महानगरपालिका के पदाधिकारी जागे है और गंदगी के मुआयने के लिए मौके पर पहुंचे।