आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब नीति घोटाले में बुधवार देर शाम उन्हें गिरफ्तार किया था। संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने आज गुरुवार सुबह 11 बजे भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया।
ये भी पढ़ें – AAP सांसद संजय सिंह के घर ED का छापा, आबकारी नीति केस की चार्जशीट में है नाम
गिरफ्तारी से पहले संजय सिंह ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा- हम लोग आप के सिपाही हैं। मरना मंजूर है, डरना मंजूर नहीं है। संजय सिंह की पत्नी ने बताया कि ED ने पूरे घर की छानबीन की। कंप्यूटर से लेकर कागजात तक देखे। उन्हें कुछ नहीं मिला।

More Stories
कर्ण पिशाचिनी साधना: चमत्कारी तंत्र-मंत्र का अनोखा रहस्य
बांदा से पेरिस तक किसान के बेटे ने दुनिया को दिखाई राह!
सोना छू रहा आसमान, चांदी भी दौड़ में शामिल ; कीमतों की रफ्तार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड