CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Friday, April 18   5:00:57
Alien Temple

तमिलनाडु का एक ऐसा खास मंदिर जहां एलियंस की होती है पूजा

Alien Temple: आपने रावण के मंदिर, संविधान के मंदिर, जानवरों के मंदिर जैसे कई अनोखे मंदिरों की कहानियां सुनी होंगी। लेकिन आज हम आपकों ऐसे मंदिर की दास्तां बताने जा रहे हैं जिसे सुनने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएंगी। आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ये क्या है।

तमिलनाडु के एक शख्स ने प्राकृतिक आपदा को रोकने के लिए एक नए मंदिर का निर्माण कराया है। इस मंदिर में एलियन भगवान की मूर्ति की स्थापना कर गांव वाले इसकी पूजा करते हैं। यह मंदिर तीन चौथाई एकड़ भूमि पर बना है। जिसमें एक एलियन की मूर्ति स्थापित की गई है।

मंदिर को बनावाने वाले 45 साल के लोगनाथन का दावा है कि उन्होंने इलियन से अनुमति मिलने के बाद यह मंदिर बनवाया है। इतना ही नहीं उन्होंने एलियन से बात करने का भी दावा किया है। ऐसा माना जाता है कि एलियंस को भगवान शिव ने बनाया है जिससे वो दुनिया को आपदा से बचा सकें। एलियंस के पास असीमित शक्तियां है। एलियंस लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि भलाई के लिए हमारे साथ बातचीत करना चाहते हैं।

लोगानाथन के मुताबिक, एलियंस इंसानों की तरह ही सामान्य दिखते हैं। भविष्य में एलियंस धरती पर आएंगे. लोगनाथन का दावा है कि उसने एलियन से दो बार बात भी की है।