CATEGORIES

October 2023
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
October 3, 2023

जापान में मिला ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका से अलग वायरस का नया स्ट्रेन मिला, ब्राजील से पहुंचा;

11 Jan. Vadodara: अमेरिका और ब्रिटेन में वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है और भारत में भी इसी हफ्ते वैक्सीनेशन शुरू होगा। वहीं, कोरोनावायरस का लगातार म्यूटेशन यानी की वायरस का स्वरुप बदल रहा है। अब जापान में भी वायरस का नया स्वरूप सामने आया है। और बताया जा रहा की यह जापान में ब्राजील से पहुंचा है। यह स्ट्रेन ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका में मिले स्ट्रेन से अलग बताया गया है। जापान सरकार के अनुसार, चार लोगों में नया स्ट्रेन की पुष्टि हुई है, जिनमें 40 साल का एक पुरुष, 30 वर्षीय महिला और 2 किशोर है। इससे पहले जापान में ब्रिटेन और साउथ अफ्रीकी स्ट्रेन के करीब 30 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

इस बीच, कोरोनावायरस के दुनिया में 9 करोड़ 07 लाख 2 हजार 906 मामले आ चुके हैं। अब तक 19 लाख 43 हजार 432 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह कि 6 करोड़ 48 लाख 25 हजार 48 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

DATA SOURCE: https://www.worldometers.info/coronavirus/