CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 31   11:23:53
mandsor suiside

जब प्यार में मिला धोखा…युवती ने मौत को दिया मौका

मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक फिजियोथेरेपीस्ट युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती के मौत को गले लगाने की असल वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगें। मृतका ने बकायदा मरने से पहले 4 पेज का सुसाइड नोट लिखा आत्महत्या की पूरी कहानी लिखी थी। मरने से पहले उसने सोशल मीडिया पर चार पोस्ट किए। तीन में लेटर और एक में प्रेमी के साथ फोटो अपलोड किए हैं। सुसाइड नोट में लिखा- अलविदा बकवास दुनिया और बकवास लोग। अलविदा मेरी जान.. ये जान तुझ पर कुर्बान। कहा था न तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा। आखिर तुमने मुझे मार ही डाला।

बता दें की ये पूरी घटना मध्यप्रदेश के मंदसौर की है। यहां पिपलियामंडी नगर मे युवती की मौत के बाद परिजन भड़क गए। गुस्साए परिजनों गुरुवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम किया। परिजनो ने युवति की आत्महत्या के लिए उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराते हुए उसकी जल्द गिरफ्तारी और मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की। करीब एक घंटे की परिजनो का यह प्रदर्शन चला।

जानकारी अनुसार मृतक युवती नर्सिंग का कोर्स पुरा कर चुकी थी। अभी वह फिजियोथेरेपिस्ट का कोर्स कर रही थी। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में 2 पेज का पत्र पिता के नाम लिखते हुए माफ कर देना पापा लिखा। वहीं, दूसरी में जितेंद्र नागदा पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया और तीसरी पोस्ट में युवक के साथ 10 फोटो अपलोड किए। दोनों काफी समय से लिव-इन में रह रहे थे। लेकिन लड़के ने 5 महीने पहले किसी और से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों अलग हो गए थे।

कटपुतली का खेल यहीं खत्म नहीं हुआ। कुछ समय बाद प्रेमी जितेंद्र फिर लड़की से मिला। उसने कहा था कि परिवार के लिए उसने शादी की है। उसे तलाक देकर तुमसे शादी करूंगा। बिते सोमवार को दोनों घंटो साथ में रहे। लेकिन इसके बाद जितेन्द्र और उसके परिजनों का मृतका के परिवार वालों से विवाद होने लगा इस बीच युवति के प्रेमी ने फिर उससे शादी करने का मना कर दिया। फिर क्या था प्यार में आहत युवती ने मौत को गले लगा लिया।

मामले मे मंदसौर की पिपलिया मंडी थाना पुलिस ने बताया की मामले मे लड़की के सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पुरे मामले की जांच मे जुट गई है।