गुजरात पहुंचने से पहले चक्रवाती तूफान ताऊ ते महाराष्ट्र से गुजरा। इस दौरान 120 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। राज्य में 6 लोगों की मौत हुई और 14 लोग घायल हो गए। आपत्ति व्यवस्थापन विभाग की ओर से बताया गया है कि रायगढ़ जिले में 3, ठाणे में 2 और सिंधुदुर्ग जिले में एक व्यक्ति की चक्रवाती तूफान की वजह से मौत हुई है। जलगांव में एक पेड़ के झोपड़ी पर गिरने से 17 और 12 साल की दो बहनों की मौत हो गई। उनकी मां की हालत गंभीर है। इसके अलावा मुंबई में 4, रायगढ़ में 2, रत्नागिरी में 2 और ठाणे जिले में एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। चक्रवाती तूफान की वजह से रायगढ़ में 2 और रत्नागिरी जिले में 2 जानवरों की मौत भी हुई है।
More Stories
Travel Blog: Tunisia जहां गड्ढा खोदकर बनाए जाते हैं घर, महिला पराएं मर्दों के साथ कर सकती हैं !
CSK vs PBKS: Deepak Chahar का IPL 2024 में खत्म हुआ सफर? सीएसके कोच का कहना है कि भारतीय खिलाड़ी अच्छे नहीं दिख रहे
वडोदरा में Joy e-bike बनाने वाली कंपनी में भीषण आग, 10 दमकल दस्ते ने किया काबू