यूपी के गाजीपुर में भी गंगा घाट पर महज 800 मीटर की दूरी में 52 लाशें मिलीं हैं। दो दिन के अंदर करीब 110 लाशें बरामद हो चुकी हैं। उधर, बलिया में भी गंगा किनारे 12 से ज्यादा लाशें मिलीं हैं। सोमवार को बिहार के बक्सर स्थित चौसा श्मशान घाट में 71 से ज्यादा शव गंगा में मिले थे। यह आशंका जताई जा रही है कि बक्सर में मिली लाशें यूपी से ही बहकर गई हैं। लोगों के मुताबिक रात से प्रशासन ने 80 से 85 शवों को गंगा किनारे दफनाया है।
More Stories
वडोदरा में शिक्षा व्यवस्था को मिली नई रफ्तार ; शिक्षा मंत्री ने की अहम घोषणाएं
विकास की नई डगर ; वडोदरा में प्लास्टिक से बनेगी इको-फ्रेंडली सड़क
पीने के पानी में मिला जहर! सूरत की चमकती जेम इंडस्ट्री पर काला धब्बा ,120 जिंदगियां दांव पर