नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के ग्रुप कमांडर बीरेंद्र कुमार झा का कोरोना से निधन हो गया। उन्होंने बुधवार को नोएडा में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट़्स के मु़ताबिक, बीरेंद्र को समय पर ICU बेड नहीं मिल पाया। वह 22 अप्रैल को पॉजिटिव हुए थे। इसके बाद उन्हें नोएडा के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। 4 मई की शाम अचानक बीरेंद्र की हालत बिगड़ गई। बीरेंद्र जिस हॉस्पिटल में भर्ती थे, वहां ICU बेड खाली नहीं था। 55 साल के बीरेंद्र कुमार ने 1993 में BSF ज्वॉइन की थी। वह बिहार के रहने वाले थे।
More Stories
वडोदरा में शिक्षा व्यवस्था को मिली नई रफ्तार ; शिक्षा मंत्री ने की अहम घोषणाएं
विकास की नई डगर ; वडोदरा में प्लास्टिक से बनेगी इको-फ्रेंडली सड़क
पीने के पानी में मिला जहर! सूरत की चमकती जेम इंडस्ट्री पर काला धब्बा ,120 जिंदगियां दांव पर